विश्व

मेक्सिको के जेल में कैदियों के दो विरोधी गुटों के बीच लड़ाई में छह की मौत, नौ घायल

Neha Dani
23 Jun 2021 5:04 AM GMT
मेक्सिको के जेल में कैदियों के दो विरोधी गुटों के बीच लड़ाई में छह की मौत, नौ घायल
x
गिरोहों के सदस्य जेल में अकसर अपने विरोधियों से लड़ते रहते हैं।

मेक्सिको के खाड़ी तट पर एक जेल में कैदियों के दो विरोधी गुटों के बीच लड़ाई में छह कैदियों की मौत हो गयी और नौ घायल हो गए।

तबास्को राज्य की पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी विलाहरमोसा में एक जेल के प्रांगण में यह झड़प हुई। कैदियों ने देसी हथियारों का इस्तेमाल किया जिसमें मेक्सिको में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाला ब्लेड भी शामिल है।
प्राधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हालात पर काबू पा लिया है लेकिन घायलों की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। तबास्को में मादक पदार्थ के गिरोहों के सदस्य जेल में अकसर अपने विरोधियों से लड़ते रहते हैं।


Next Story