विश्व

अमेरिका में गोलीबारी में 6 की मौत, संदिग्ध हिरासत में

jantaserishta.com
18 Feb 2023 9:11 AM IST
अमेरिका में गोलीबारी में 6 की मौत, संदिग्ध हिरासत में
x
वाशिंगटन (आईएएनएस) अमेरिकी राज्य मिसिसिपी के एक ग्रामीण कस्बे में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टेट काउंटी शेरिफ ने शुक्रवार को बताया कि शूटर ने मेम्फिस, टेनेसी से लगभग 50 किमी दक्षिण में स्थित अकार्बुटला में विभिन्न स्थानों पर लोगों को गोलियों से भून डाला।
मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने शुक्रवार दोपहर एक बयान में कहा कि उन्हें टेट काउंटी में हुई गोलीबारी की के बारे में जानकारी दी गई।
रीव्स ने लिखा, गोलीबारी के आरोपीह को हिरासत में ले लिया गया है। उसने इस घटना को अकेले अंजाम दिया। घटना के पीछे अभी उसके मकसद का पता नहीं चला है।
गवर्नर के अनुसार, मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को जांच में सहायता करने के लिए कहा गया है।
गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार एक साल में अमेरिका में गोलीबारी में 5,500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story