
x
इस्तांबुल (आईएएनएस)| तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में एक ट्रक के दो वाहनों से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने एक बयान में यह घोषणा की। हादसा दोपहर बाद 3:30 बजे हुआ। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बयान का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार को शहर के यूरोपीय हिस्से में सिलिवरी जिले में ट्रांस-यूरोपियन मोटरवे पर पर हादसा हुआ। तीन और लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
अग्निशामकों, आपातकालीन चिकित्सा इकाइयों के साथ ही आपातकालीन और आपदा प्रतिक्रिया टीमों को मौके पर भेजा गया है।
इस बीच, दुर्घटना ने राजमार्ग पर यातायात को बाधित कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





