
x
सांकेतिक तस्वीर
बगदाद: इराकी सेना ने कहा कि सलाहुद्दीन और निनेवेह प्रांतों के बीच रेगिस्तानी इलाके में उसके हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के छह आतंकवादी मारे गए। इराकी ज्वाॅइंट ऑपरेशंस कमांड से संबद्ध मीडिया आउटलेट, सुरक्षा मीडिया सेल के शनिवार के एक बयान के अनुसार, खुफिया रिपोर्टों के आधार पर इराकी युद्धक विमानों ने थारथार रेगिस्तान में एक सुरंग के अंदर छिपे छह आईएस आतंकवादियों पर हवाई हमले किए।
इराकी ज्वाॅइंट ऑपरेशंस कमांड के प्रवक्ता तहसीन अल-खफाजी ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि हवाई हमलों में सुरंग के अंदर मौजूद सभी आतंकवादी मारे गए। खफाजी ने कहा कि नष्ट की गई सुरंग का इस्तेमाल आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने के लिए किया करते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





