
x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा में एक से 13 साल की उम्र के छह बच्चों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शवों को तुलसा शहर से लगभग 15 मील दक्षिण पूर्व में एक उपनगरीय शहर ब्रोकन एरो से बरामद किया गया।
ब्रोकन ऐरो के पुलिस प्रमुख ब्रैंडन बेरीहिल ने शुक्रवार को एक कहा, घर में दो वयस्क संदिग्ध भी मृत पाए गए, साथ ही वहां बंदूकें भी बरामद की गई हैं।
ब्रोकन एरो फायर चीफ जेरेमी मूर ने कहा, इस समय हम नहीं मानते हैं कि किसी भी पीड़ित की आग से मौत हुई है, हालांकि मौत के कारण का पता मेडिकल जांच कराने के बाद चलेगा।
मूर ने कहा कि गुरुवार दोपहर घर के पिछले हिस्से में आग लग गई थी और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और शवों को अंदर से निकाला। पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





