विश्व

चीन के शंघाई में बिगड़े हालात, कोरोना के मामलों ने बनाया नया रिकॉर्ड

Subhi
17 April 2022 1:20 AM GMT
चीन के शंघाई में बिगड़े हालात, कोरोना के मामलों ने बनाया नया रिकॉर्ड
x
चीन के आर्थिक राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाले शहर शंघाई में कोरोना लगातार बढ़़ रहा है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को कहा कि चीन के कुल 24,680 नए मामलों में अकेले शंघाई में 23,500 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है।

2.5 करोड़ की आबादी वाले शहर शंघाई में तीन सप्ताह का लॉकडाउन है। उत्तर पश्चिमी चीन के जियान शहर में स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने का आग्रह किया है। इसके साथ ही झेंगझोऊ में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

वहीं फ्रांस, इटली और जर्मनी में दैनिक संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यूरोप और अमेरिका में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण अधिकांश राज्यों में मामले तेजी से बढ़़ें हैं। दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया में कोरोना के लगातार कम हो रहे मामलों के बीच अगले सप्ताह से मास्क को छोड़कर सभी कोरोनोवायरस प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया जाएगा।

दुनिया भर के 12 वित्तीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने चीन की जीडीपी में 5.0 प्रतिशत वृद्धि दर रहने का अनुमान लगाया है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस में चीन के शोध प्रमुख जीन मा ने कहा, चीन की अर्थव्यवस्था ने जनवरी और फरवरी में ऊर्जा की पर्याप्तता, घरेलू मांग में सुधार के साथ अच्छी शुरुआत की। लेकिन मार्च और अप्रैल में लॉकडाउन की वजह से आपूर्ति श्रृंखला और औद्योगिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई।

Next Story