विश्व

नेपाल के सीमावर्ती इलाके में माहौल अब भी तनावपूर्ण, कर्फ्यू लागू

jantaserishta.com
22 Feb 2026 3:05 PM IST
नेपाल के सीमावर्ती इलाके में माहौल अब भी तनावपूर्ण, कर्फ्यू लागू
x
काठमांडू: नेपाल के दक्षिण-पूर्वी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रौतहट में शनिवार को दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन एक्शन में आ गई है। तनाव के बाद स्थानीय प्रशासन ने 21 फरवरी को रौतहट के गौर नगरपालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया। गौर के कुछ हिस्सों में लगाया गया कर्फ्यू अभी भी लागू है।
नेपाली मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, यह तनाव वार्ड 6 के सबगढ़ में शुरू हुआ, जहां कथित तौर पर दो समुदाय के लोगों के बीच एक शादी के जुलूस के दौरान बहस हुई। देखते ही देखते बहसबाजी हिंसा में तब्दील हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी और एक गाड़ी में आग लगाने की घटना भी सामने आई।
नेपाली मीडिया काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दो गुटों के बीच इससे पहले भी तनाव बढ़ा था और टकराव के बाद शुक्रवार शाम को छह प्वाइंट के समझौते पर सहमति बन गई। हालांकि, इसके बावजूद फिर शनिवार सुबह करीब 9 बजे तनाव फिर से बढ़ गया, जिसके बाद अधिकारियों ने दोपहर 1 बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया।
जिला मजिस्ट्रेट दिनेश सागर भुसाल ने कहा कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए अगली सूचना तक कर्फ्यू जारी रखा गया है। उन्होंने कहा, "स्थिति स्थिर हो रही है। हालात ठीक होने पर हम कर्फ्यू हटा देंगे।"
कर्फ्यू जोन में गौर कस्टम्स ऑफिस, पूरब में मुदबलवा गेट, पश्चिम में लालकैया तटबंध तक और उत्तर में बाम कैनाल एरिया शामिल हैं। नेपाली आर्मी, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स के सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था ठीक करने के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है, जबकि इलाके में आने-जाने पर रोक है। सुबह 6:30 से 8:30 बजे के बीच जरूरी कामों के लिए कुछ छूट दी गई है। झड़पों को भड़काने के आरोप में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया, जिससे जिले में चल रहे समुदायों के बीच के तनाव का पता चलता है। प्रशासन ने कहा कि आगे की घटनाओं को रोकने के लिए स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।
इससे पहले डीएम दिनेश सागर ने बताया था कि कर्फ्यू गौर कस्टम ऑफिस से लेकर पूरब में मुदबलवा गेट, पश्चिम में लालकैया तटबंध और उत्तर में बाम नहर इलाके तक लागू किया गया है। नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स के दर्जनों जवानों को व्यवस्था बहाल करने के लिए भेजा गया है। प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब सबगढ़ में एक शादी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद पत्थरबाजी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story