विश्व

श्रीलंका में हालात बद से बदतर, PM इस्तीफा देने को तैयार, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
9 July 2022 6:20 PM IST
श्रीलंका में हालात बद से बदतर, PM इस्तीफा देने को तैयार, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: श्रीलंका में आर्थिक हालात से त्रस्त जनता ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया. वहीं राष्ट्रपति अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की. उधर, रैली के दौरान श्रीलंका की पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसमें करीब 100 लोग घायल हो गए.

इस बीच हालात काबू में करने के लिए श्रीलंका के मौजूदा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है. उन्होंने ने स्पीकर से संसद सत्र बुलाने की भी अपील की है. उधर, श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) के 16 सांसदों ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति गोटबाया से तत्काल इस्तीफा देने का अनुरोध किया है.
स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के घर जूम पर हुई नेताओं की बैठक में राष्ट्रपति और पीएम को पद से हटाने की बात रखी गई. वहीं प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story