विश्व

सिंगर ने शेयर की टॉपलेस फोटोज, इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, देखे तस्वीरें

jantaserishta.com
15 Jan 2022 6:45 PM IST
सिंगर ने शेयर की टॉपलेस फोटोज, इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, देखे तस्वीरें
x
पढ़े पूरी खबर

हॉलीवुड पॉप सिंगर केटी पेरी अपने अजब-गजब अंदाज के लिए जानी जाती हैं. अब केटी पेरी ने अपनी टॉपलेस फोटोज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. केटी ने कुछ जबरदस्त फोटोज को शेयर किया है, जिनके चर्चे हर तरफ हो रहे हैं.

केटी ने अपने ड्रेसिंग रूम से कुछ फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इनमें से कुछ में वह टॉपलेस नजर आ रही हैं. तो कुछ में वह अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं. फोटोज को शेयर करते हुए केटी ने लिखा, 'इसे जलने दो बेबी.'
ये फोटोज असल में केटी पेरी की नई म्यूजिक वीडियो When I'm Gone से हैं. अपनी बिहाइंड द सीन की सेक्सी फोटोज को शेयर कर केटी पेरी सुर्खियों आ गई हैं. केटी का नया गाना इसी हफ्ते रिलीज हुआ है.
नए म्यूजिक वीडियो में केटी पेरी को स्टनिंग कॉस्ट्यूम और बढ़िया डांस मूव्स करते देखा गया. वैसे केटी पेरी कई बार अजीब आउटफिट्स में भी नजर आती हैं. उन्होंने कुछ समय पहले अपने लास वेगस में हुए कॉन्सर्ट में बियर कैन के डिजाइन वाला आउटफिट पहना था.
इस बियर कैन आउटफिट के चर्चे देश-विदेश में हुए थे. इतना ही नहीं केटी ने बड़े से बियर कैन पर बैठकर सिंगिंग भी की थी. स्टेज पर उन्होंने अपने डांस मूव्स से आग भी लगाई थी. बियर कैन के अलावा उन्होंने मशरूम ड्रेस भी पहनी थी.
केटी पेरी की नई फोटोज पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. कोई उन्हें हॉट बता रहा है तो किसी का कहना है कि उसे केटी के इसी पोस्ट का इंतजार था. यहां तक कि केटी पेरी के पार्टनर ऑर्लैंडो ब्लूम ने भी उनके इस पोस्ट पर फनी कमेंट कर दिया है.
ऑर्लैंडो ने कमेंट में लिखा, ''बेब प्लीज क्या तुम हेजलनट मिल्क ला सकती हो, घर में खत्म हो रहा है.'' ऐसा अक्सर होता है कि केटी और ऑर्लैंडो एक दूसरे के सेक्सी पोस्ट पर फनी कमेंट करते हैं. दोनों ने साल 2020 में अपनी बेटी Daisy Dove Bloom का स्वागत किया था.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story