विश्व

Baltimore Bridge Collapse: सिंगापुर ने ब्रिज घटना की जांच में मदद के लिए जांचकर्ताओं को बाल्टीमोर भेजा

jantaserishta.com
27 March 2024 8:45 AM IST
Baltimore Bridge Collapse: सिंगापुर ने ब्रिज घटना की जांच में मदद के लिए जांचकर्ताओं को बाल्टीमोर भेजा
x
सिंगापुर: अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' मंगलवार तड़के एक बड़े जहाज की टक्कर से गिर गया था। सिंगापुर के परिवहन सुरक्षा जांच ब्यूरो और समुद्री तथा बंदरगाह प्राधिकरण (एमपीए) ने घटना की जांच में सहायता के लिए अधिकारियों को अमेरिका के बाल्टीमोर भेजा है।
सिंगापुर-ध्वजांकित कंटेनर जहाज मंगलवार को बाल्टीमोर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया, जिससे ब्रिज ताश के पत्तों की तरह ढह गया। जहाज प्रबंधन कंपनी सिनर्जी मरीन पीटीई लिमिटेड के अनुसार, घटना से पहले जहाज ने आगे चलने की शक्ति को खो दिया था। जिस वजह से जहाज दिशा बनाए रखने में विफल रहा और ब्रिज से टकरा गया।
एमपीए ने कहा, ''जहाज ने ब्रिज से टकराने से पहले आपातकालीन प्रक्रियाओं के तहत अपने लंगर गिरा दिए थे।'' बयान के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों के नेतृत्व में सर्च एवं बचाव प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story