विश्व

बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, एक की हत्या

jantaserishta.com
7 May 2023 12:21 PM IST
बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, एक की हत्या
x
फैली सनसनी.
लाहौर (आईएएनएस)| लाहौर के नवाब टाउन में अज्ञात हमलावरों ने सिख समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय परमजीत सिंह पंजवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि हमला शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। उस वक्त पंजवार अपने बॉडीगार्ड के साथ सनफ्लॉवर हाउसिंग सोसाइटी स्थित अपने घर के पास मॉर्निग वॉक पर थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजवार को सिर में गोली लगी। हमले में बॉडीगार्ड भी घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सबूत इकट्ठा करने के लिए इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए गश्त तेज करने और स्नैप चेकिंग के लिए हाई अलर्ट भी जारी किया है डॉन की खबर के मुताबिक, तत्काल किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजवार की हत्या के पीछे के मकसद के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और टीमें सभी संभावित सुरागों पर काम कर रही हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने उन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिनमें कहा गया था कि गोलीबारी में एक शूटर भी घायल हुआ है। पंजवार के शव को शहर के मुर्दाघर में शिफ्ट कर दिया गया और पुलिस विशेषज्ञ संदिग्धों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपराध स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story