विश्व

स्कूल में गोलीबारी से दहशत फैल गई

jantaserishta.com
11 Sept 2025 9:01 AM IST
स्कूल में गोलीबारी से दहशत फैल गई
x
तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
वाशिंगटन: अमेरिका के डेनवर इलाके में एक स्कूल में गोलीबारी से दहशत फैल गई। इस घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जेफरसन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता जैकी केली ने बताया कि डेनवर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित एवरग्रीन हाई स्कूल में यह घटना हुई।
गोलीबारी की इस घटना में संदिग्ध हमलावर भी घायल हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी का कारण क्या था या संदिग्ध हमलावर, जो स्कूल का ही एक छात्र माना जा रहा है, कैसे घायल हुआ।
केली ने पुष्टि की कि जवाबी कार्रवाई में किसी भी अधिकारी ने गोली नहीं चलाई थी। इस कारण अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल की इमारत के अंदर हुई या बाहर। हालांकि, केली ने कहा कि जांचकर्ताओं का मानना है कि अब कोई खतरा नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी तीन घायलों को कोलोराडो के लेकवुड में सेंट एंथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के सीईओ केविन कुलिनन ने पुष्टि की कि सभी घायलों को गोली लगी थी। इस घटना से छात्र और अभिभावक डरे हुए हैं। बच्चों को अभिभावकों से मिलने के लिए पास के एक स्कूल में भेजा गया।
केली ने कहा, "यह सबसे डरावनी स्थिति है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। माता-पिता और बच्चे बहुत डरे हुए थे।" एवरग्रीन हाई स्कूल, जहां 900 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, एवरग्रीन शहर के केंद्र से करीब एक मील दूर है। यह शहर, जहां लगभग 9,300 लोग रहते हैं, ज्यादातर जंगली क्षेत्रों से घिरा है।
घटना के बाद डेनवर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से 100 से अधिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह गोलीबारी जेफरसन काउंटी में 1999 के कोलंबाइन हाई स्कूल नरसंहार की यादें ताजा कर देती है, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी।
यही नहीं, यह घटना हाल ही में हुए अन्य हिंसक घटनाओं की पृष्ठभूमि में हुई है। बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक आयोजन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा, पिछले महीने साउथ मिनियापोलिस में एक कैथोलिक मास के दौरान हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story