विश्व

स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चे घायल

Rani Sahu
2 April 2024 10:48 PM IST
स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चे घायल
x
हेलसिंकी : हेलसिंकी के एक स्कूल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। फिनिश पुलिस ने इस घटना की जानकारी एक बयान में दी है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, गोलीबारी राजधानी के बाहर वंता शहर के विएर्टोला स्कूल में हुई। कोई अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं थे।
स्थानीय नगर पालिका के अनुसार, गोलीबारी राजधानी हेलसिंकी के उपनगर वंता के वीरटोला स्कूल में हुई, जिसमें पहली से नौवीं कक्षा तक के लगभग 800 छात्र और लगभग 90 लोगों का स्टाफ है। वीरटोला स्कूल की प्रिंसिपल सारी लासिला ने रॉयटर्स को बताया कि खतरा टल गया है। उन्होंने इस घटना पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Next Story