
x
वाशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिलाडेल्फिया में हुई जोरदार गोलीबारी में दो बच्चों सहित आठ लोगों को गोली लगी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। चार लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
फिलाडेल्फिया के किंग्ससिंग इलाके में वारिंगटन एवेन्यू के 5700 ब्लॉक पर देर रात गोलीबारी की घटना हुई। भारी हथियारों से लैस एक बंदूकधारी ने सड़क पर चलते समय गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी करने वाला व्यक्ति बुलेटप्रूफ जैकेट पहने था। सड़क पर चलते दो बच्चों सहित आठ लोगों को गोली लगी। गोली के शिकार छह घायलों को पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर ले जाया गया और दोनों बच्चों को फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार का अभी भी इलाज चल रहा हैं।
पुलिस प्रवक्ता जैस्मीन रीली ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ा गया है और उसने बैलिस्टिक बनियान पहना हुआ था। हमलावर के पास से एक राइफल और हैंडगन बरामद किया गया है। अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। इस साल अब तक अमेरिका में कम से कम 339 सामूहिक गोलीबारी हुई हैं।बाल्टीमोर में 2 जुलाई की सुबह एक पार्टी के बाद सामूहिक गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। घायलों में 14 बच्चे भी शामिल हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story