विश्व

पेरिस में गोलीबारी , दो लोगों की मौत

Teja
23 Dec 2022 6:36 PM GMT
पेरिस में गोलीबारी , दो लोगों की मौत
x
पेरिस, : फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।फ्रांसीसी प्रसारक बीएफएमटीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि पेरिस की एक सड़क पर 60 वर्षीय व्यक्ति नेगोलीबारी की , जिसमें कई लोग घायल हो गए। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।बीएफएमटीवी ने बाद में जानकारी दी कि इस गोलीबारी में छह लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने क्यों गोलीबारी की इसका अब तक पता नहीं चला है। पुलिस ने नागरिकों से घटनास्थल पर नहीं आने की अपील की है।
Next Story