विश्व

इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में हुई गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

Subhi
13 Aug 2021 1:17 AM GMT
इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में हुई गोलीबारी, 6 लोगों की मौत
x
दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में गुरुवार शाम को गोलीबारी में छह लोग मारे गए। गोलीबारी की इस घटना में संदिग्ध सहित दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई।

दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में गुरुवार शाम को गोलीबारी में छह लोग मारे गए। गोलीबारी की इस घटना में संदिग्ध सहित दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य महिला की कुछ देर बाद अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। ब्रिटेन में दुनिया में सबसे कम बंदूक हत्या दर है और ये सामूहिक गोलीबारी की घटना बेहद चौंकाने वाली है। गृह सचिव प्रीति पटेल ने ट्विटर पर कहा कि प्लायमाउथ की घटना चौंकाने वाली है और मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।


Next Story