
Ecuador इक्वाडोर, 11 अगस्त: इक्वाडोर के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह दक्षिण अमेरिकी देश में हुई एक ताज़ा हिंसक घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह गोलीबारी तटीय प्रांत गुआयास के ग्रामीण इलाके सांता लुका में हुई, जिसे देश के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक माना जाता है। पुलिस के एक बयान के अनुसार, 20 से 40 साल के बीच की उम्र के सात पीड़ितों की क्लब में और आठवें की अस्पताल में मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस संदिग्ध मोटरसाइकिल और दो वाहनों में सवार होकर आए थे। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी की वजह क्या थी। यह गोलीबारी देश के दक्षिण-पश्चिमी तट पर एल ओरो प्रांत के पास बंदूकधारियों द्वारा एक नाव पर हमला करने के दो दिन बाद हुई। उस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लापता हैं, जब संदिग्धों ने नाव पर विस्फोटक फेंके थे।





