विश्व

बाल्टीमोर में गोलीबारी, पांच वर्ष की बच्ची समेत 6 घायल

jantaserishta.com
10 Aug 2025 2:02 PM IST
बाल्टीमोर में गोलीबारी, पांच वर्ष की बच्ची समेत 6 घायल
x
वाशिंगटन: स्थानीय मीडिया के अनुसार बाल्टीमोर के एक मोहल्ले में हुई सामूहिक गोलीबारी में पांच साल की बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए। एबीसी न्यूज ने बाल्टीमोर पुलिस कमिश्नर रिचर्ड वर्ली के हवाले से बताया कि गोलीबारी शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 8:50 बजे (00:50 जीएमटी) से कुछ समय पहले हुई। घटना के समय लोग स्पाउल्डिंग और क्वींसबेरी एवेन्यू के चौराहे के पास खाने के लिए इकट्ठा हुए थे।
गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी सर्जरी की जा रही है। पुलिस ने अब तक संदिग्ध शूटर या शूटरों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने बताया कि टाइम्स स्क्वायर पर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
एनवाईपीडी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है और एक बन्दूक बरामद की गई है।
गोलीबारी शहर के 44वीं स्ट्रीट और सेवेंथ एवेन्यू के चौराहे पर सुबह लगभग 1:20 बजे (05:20 जीएमटी) हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो में गोलीबारी के बाद लोग घटनास्थल से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस एक वाहन को घेरकर जमीन पर पड़े घायलों को बचाने की कोशिश कर रही है।
कथित तौर पर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना जुलाई में मैनहट्टन के एक कार्यालय टॉवर में हुई घातक गोलीबारी के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें चार लोग मारे गए थे। इससे पहले 28 जुलाई, 2025 को, एक बंदूकधारी ने न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में एक ऑफिस टावर के अंदर चार लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य को घायल कर दिया था। उसके बाद उसने खुद को गोली मार ली थी।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शेन तमुरा नाम के 27 वर्षीय बंदूकधारी ने शाम लगभग 6 बजे (2200 जीएमटी) गोलीबारी की और अपनी ही गोली से मारा गया। बाद में मेयर एरिक एडम्स ने इसकी पुष्टि की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story