विश्व
कल्चरल फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 8 माह के बच्चे समेत तीन की मौत, हिरासत में संदिग्ध
jantaserishta.com
16 Jun 2025 2:08 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
यूटा: अमेरिका स्थित यूटा के दूसरे सबसे बड़े शहर वेस्ट वैली सिटी में कल्चरल फेस्टिवल 'वेस्टफेस्ट' के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें आठ महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा दो अन्य लोग घायल हैं।
वेस्ट वैली सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, मृतकों में 41 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय पुरुष और एक शिशु शामिल हैं। दो किशोरों को भी गोली लगी है, जबकि गोलीबारी से बचने के लिए बाड़ (फेंस) में कूदने की कोशिश करते हुए एक गर्भवती घायल हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। वेस्ट वैली सिटी पुलिस प्रवक्ता रोक्सेन वैनुकु ने पुष्टि की है कि इस समय किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।
गोली चलने की यह घटना रविवार को रात करीब 9:20 बजे हुई। वारदात के बाद सेंटेनियल पार्क में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इलाके में गश्त कर रहे अधिकारियों ने देखा कि दो ग्रुप आपस में बहस कर रहे हैं। जैसे ही अधिकारी पास पहुंचे, एक संदिग्ध किशोर ने कथित तौर पर बंदूक निकालकर गोली चला दी।
पुलिस विभाग ने 'एक्स' पर बताया, "वेस्टफेस्ट कार्निवल में तैनात अधिकारियों ने देखा कि दो ग्रुप के लोगों के बीच बहस चल रही है। जैसे ही अधिकारी विवाद को खत्म करने के लिए पास पहुंचे, 16 वर्षीय लड़के ने बंदूक निकाली और गोली चला दी। इसके जवाब में एक अधिकारी ने गोली चलाई, लेकिन यह संदिग्ध को नहीं लगी। इसके बाद 16 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।"
पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारी गोली चलने के तुरंत बाद शूटर को पकड़ने में कामयाब रहे। चश्मदीदों ने बताया कि गोली चलने के बाद लोग इधर-उधर भाग रहे थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में लिखा है।
पुलिस ने कहा, "डिटेक्टिव गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इस घटना के गवाह और भी लोग हो सकते हैं। हम उनसे बात करना चाहेंगे।" जांचकर्ता रविवार देर रात तक गवाहों से पूछताछ कर रहे थे। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि, जिन्हें वारदात के संबंध में कोई भी जानकारी है, वह उन्हें सूचित करें। हालांकि, गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।
अधिकारियों ने रविवार रात की ब्रीफिंग तक संदिग्ध से पूछताछ नहीं की थी। वह इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि इस वारदात में गिरोह से जुड़े लोग शामिल थे, या नहीं। 'वेस्टफेस्ट' वेस्ट वैली सिटी की सांस्कृतिक विविधता का एक लोकप्रिय उत्सव है। फेस्टिवल के दौरान इस तरह की वारदात उन लोगों को चिंतित कर गई, जो म्यूजिक, फूड और राइड्स का आनंद लेने के लिए इकट्ठा हुए थे।
Tagsयूएस में कल्चरल फेस्टिवल के दौरान गोलीबारीकल्चरल फेस्टिवलगोलीबारीFiring during cultural festival in USCultural FestivalFiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





