विश्व

कनाडा के राजधानी टोरंटो में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी, 3 बच्चे घायल

Neha Dani
20 Jun 2021 5:35 AM GMT
कनाडा के राजधानी टोरंटो में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी, 3 बच्चे घायल
x
घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

कनाडा के ओंटारियों प्रांत की राजधानी टोरंटो के पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार शाम एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी की घटना में तीन बच्चे घायल हो गए।

टोरंटो पुलिस की निरीक्षक केली स्किनर ने बताया कि रात करीब आठ बजे हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों में एक साल की उम्र का एक बच्चा, पांच साल की एक बच्ची, 11 वर्षीय एक लड़का और 23 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने बताया कि बच्चे गोलीबारी का निशाना नहीं थे और पुलिस कई संदिग्धों की तलाश कर रही है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।


Next Story