विश्व

अलबामा चर्च में चली गोली, 1 की मौत, 2 लोग घायल

Rani Sahu
17 Jun 2022 9:31 AM GMT
अलबामा चर्च में चली गोली, 1 की मौत, 2 लोग घायल
x
अमेरिकी राज्य अलबामा के एक चर्च में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए

वाशिंगटन, : अमेरिकी राज्य अलबामा के एक चर्च में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार वेस्ताविया हिल्स शहर की पुलिस ने कहा कि उन्हें गुरुवार शाम को 6.22 बजे सेंट स्टीफंस एपिस्कोपल चर्च में एक सक्रिय शूटर का फोन आया.

पुलिस प्रमुख शेन वेयर ने संवाददाताओं को बताया कि तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक संदिग्ध, जिसका नाम नहीं लिया गया है, हिरासत में है. वेस्ताविया हिल्स बर्मिघम मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में एक उपनगर है.
गन वायलेंस आर्काइव के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में वर्ष की शुरुआत से अब तक 267 सामूहिक गोलीबारी देखी गई है, जिसमें 20,000 से अधिक लोग बंदूक हिंसा में मारे गए हैं.


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story