विश्व

शॉपिंग मॉल में शूटर ने की गोलीबारी, एक की मौत और कई लोग हुए घायल

Nilmani Pal
7 May 2023 1:21 AM GMT
शॉपिंग मॉल में शूटर ने की गोलीबारी, एक की मौत और कई लोग हुए घायल
x
मची खलबली

अमेरिका। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। ताजा घटना टेक्सास की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि टेक्सास के एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। पुलिस एलन प्रीमियम आउटलेट्स पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है।

कॉलिन काउंटी के प्रमुख अधिकारी (शेरिफ) के कार्यालय ने गोलीबारी की घटना में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका जताई है। एलन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति की जानकारी नहीं हैं।

अमेरिकी सांसद कीथ सेल्फ ने कहा कि पुलिस को साइट का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने आगे कहा कि एक शूटर मार गिराया है और रिपोर्ट के अनुसार कई हताहत हैं। एक ट्वीट में, कीथ सेल्फ ने कहा कि आज एलन प्रीमियम आउटलेट्स में हुई गोलीबारी की दुखद खबर से हम परेशान हो गए हैं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और उनके परिवारों प्रति संवेदना है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक विकट परिस्थिति है, लेकिन घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण है। एक शूटर समेत और कई लोग हताहत हुए हैं। पुलिस अधिकारी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को घरों में रहने के लिए कहा गया है।


Next Story