विश्व

चौंकाने वाला VIDEO, ट्रेन और ट्रक की टक्कर हुई, फिर...

jantaserishta.com
25 Dec 2022 2:53 PM IST
चौंकाने वाला VIDEO, ट्रेन और ट्रक की टक्कर हुई, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ट्रेन पटरी से उतर गई.
नई दिल्ली: ट्रेन और ट्रक की टक्कर का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस हादसे में ट्रेन बेपटरी हो गई, वहीं ट्रक के परखच्चे उड़ गए. घटना अमेरिका के Tennessee की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते मंगलवार को एक ट्रक 134 फीट लंबी कंक्रीट की रेलिंग को लेकर रेल फाटक क्रॉस कर रहा था. तभी सामने से तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गई.
ट्रक का कुछ हिस्सा फाटक क्रॉस कर चुका था लेकिन पीछे कंक्रीट की रेलिंग का हिस्सा रह गया था. मालगाड़ी की इसी हिस्से से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग समेत ट्रक के परखच्चे उड़ गए.
ट्रेन पटरी से उतर गई. उसके कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए. इंजन भी बुरी तरह डैमेज हो गया. हादसे में कुछ लोगों को चोटें आईं हैं. हालांकि, किसी की स्थिति गंभीर नहीं है.
ट्रेन और ट्रक की टक्कर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मौके पर खड़े किसे राहगीर ने रिकॉर्ड किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ट्रक कंक्रीट की रेलिंग ले जा रहा है. इसी बीच ट्रेन आ जाती है. रेलवे फाटक पर ही दोनों की जोरदार टक्कर हो जाती है.
ट्रेन ट्रक को टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक जाती है और फिर बेपटरी हो जाती है. ये देखकर आसपास खड़े लोग सहम जाते हैं. कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचती और रूट क्लियर कराने में जुट जाती है.
Chattanooga Fire Department ने घटनास्थल की तस्वीरें भी शेयर की हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. उसका इंजन जमीन में धंसा पड़ा है. कई सारी बोगियां पटरी से उतरी हुई हैं. रेल लाइन भी टूट चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story