विश्व
सूडान से आई दिल दहलाने वाली खबर, 20 लोगों ने मिलकर एक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया में मचा हंगामा
Rounak Dey
7 Jan 2021 8:17 AM IST

x
सूडान के खार्तूम शहर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है।
सूडान के खार्तूम शहर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां 20 लोगों ने मिलकर एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपीयों ने लड़की की कार को घेर लिया और बाहर खींच कर दुष्कर्म किया। अभी पीड़िता की आयु नहीं बताई गई है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह घटना 31 दिसंबर, 2020 को दिन के समय नील स्ट्रीट पर हुई थी, जहां कथित तौर पर अपराध किया गया। नील स्ट्रीट नदी नाइल के पास खार्तूम शहर का एक प्रमुख स्थान कहा जाता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण इमारतें हैं।
वहीं, अभी इस मामले में अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि जांच चल रही है या नहीं। वहीं इस गैंगरेप की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खासा हंगामा मचा है।
लोगों ने इस बारे में हैशटैग के साथ ट्वीट करना शुरू कर दिया है और एक के बाद एक लोग पीड़िता के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने तो उचित कार्रवाई नही होने पर सड़कों पर उतरने की बात कही है।
इस बारे में @Queen_Asadoya नाम की यूजर ने तो कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा कि सूडानी महिलाओं को अपने ही देश में मौजूद रहने और जगह पर कब्जा करने का अधिकार है। हमारे मानवाधिकार कहां हैं? वे कानून कहां हैं जो हमारी (महिलाओं की) रक्षा करते हैं?
Next Story





