
नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूसी हमले का एक बड़ा कारण यूक्रेन का यूरोपीय देशों के सैन्य संगठन नेटो में शामिल होने की आकांक्षा थी लेकिन अब यूक्रेन की ये इच्छा खत्म होती दिख रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वो यूक्रेन के नेटो में शामिल होने पर जोर नहीं दे रहे हैं. जेलेंस्की ने साथ ही ये भी कहा है कि रूस द्वारा मान्यता दिए यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों दोनेत्स्क और लुहांस्क पर भी वो समझौता करने के लिए तैयार हैं. पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण से ठीक पहले यूक्रेन के इन दो क्षेत्रों को स्वतंत्र क्षेत्र की मान्यता दे दी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





