विश्व

दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट, हवा में उड़ गई कार, देखें मंजर...

jantaserishta.com
6 Dec 2025 9:16 AM IST
दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट, हवा में उड़ गई कार, देखें मंजर...
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: रोमानिया से एक बेहद चौंकाने वाला और ड्रामेटिक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई फीट हवा में उछल गई और दो कारों का पार करते हुए दूसरी साइड जा गिरी. हालांकि, इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं. इस घटना का डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि ये डरावना सड़क हादसा कार चालक को अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हुआ. पुलिस के मुताबिक, 55 साल के ड्राइवर को अचानक मेडिकल इमरजेंसी हुई, जिसके कारण उसका गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. इससे तेज रफ्तार मर्सिडीज पहले डिवाइडर से टकराई, फिर हवा में कई मीटर ऊपर उछल गई और सामने आ रही दो कारों के ऊपर से उड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी.
पुलिस ने बताया कि आश्चर्यजनक रूप से इस भयानक हादसे में ड्राइवर को केवल हल्की चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज लेने से इनकार कर दिया और खुद ही घर चला गया. हादसे में शामिल दूसरी गाड़ियों के चालकों को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई.
सीसीटीवी में कैद ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि इतनी भयानक दुर्घटना में भी कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ. लोग इसे चमत्कार ही बता रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story