विश्व

बिग ब्रेकिंग: 10 लोगों की मौत से हड़कंप, आग की चपेट में बिल्डिंग, अफरातफरी मची

jantaserishta.com
16 Dec 2022 2:38 PM IST
बिग ब्रेकिंग: 10 लोगों की मौत से हड़कंप, आग की चपेट में बिल्डिंग, अफरातफरी मची
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक

तीन से पंद्रह साल के पांच बच्चे भी शामिल हैं.
नई दिल्ली: फ्रांस के लियॉन (Lyon) शहर में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. इस आग में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन से पंद्रह साल के पांच बच्चे भी शामिल हैं.
फ्रांस के गृहमंत्री जेराल्ड डार्मैनिन ने बताया कि यह आग लियॉन शहर के वॉल्क्स-एन-वेलिन शहर की एक इमारत में लगी. घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए 180 दमकलकर्मी मौजूद थे. बाद में आग पर काबू पा लिया गया. इस मामले की जांच शुरू की जाएगी. वह इस मामले को लेकर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के संपर्क में हैं.
यह आग तड़के तीन बजे के आसपास लगी थी. लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह आग लियॉन के वॉल्क्स-एन-वेलिन की सात मंजिला रिहायशी इमारत में लगी. आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं. आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और फिर ऊपर की ओर फैलती चली गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story