
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
नई दिल्ली: एक जिम ने फिटनेस मॉडल को अपने यहां आकर एक्सरसाइज करने से बैन कर दिया. जिम का कहना है कि मॉडल ने वर्कआउट करते हुए 'भड़काऊ' फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे.
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मॉडल का समर्थन किया है. डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक- शिर्ल्स लार्सन (Shirls Larson) 6 साल तक एक जिम की सदस्य रहीं. लेकिन उन्होंने वर्कआउट करते हुए कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए. इसके बाद जिम ने इन पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
जब जिम ने शिर्ल्स को बाहर किया तो उन्होंने ट्वीट कर इस पूरे मामले की जानकारी दी. शिर्ल्स ने लिखा कि उन्होंने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए जो शायद जिम से जुड़े लोगों को पसंद नहीं आए.
शिर्ल्स अब एक नए इंस्टाग्राम वीडियो में नजर आई हैं. इसमें वह शॉर्ट और बैगी टीशर्ट में हैं. यह वीडियो भी एक जिम का ही है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हैं कि यह उसी जिम का है, जिसने उन्हें बाहर कर दिया था या किसी दूसरी जगह की है.
इस वीडियो में वह एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- इस लाइफ में आप सारी असुरक्षाओं को दूर कर सच में जी सकते हो या फिर दूसरों में इन चीजों को देखकर एक बच्चे की तरह रो सकते हो.
वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स के कमेंट आए. एक यूजर ने लिखा कि आप अच्छी लग रही हैं. अन्य यूजर ने लिखा कि मैम आपको ब्राजील में होने वाले मिस बमबम कंपटीशन में हिस्सा लेना चाहिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





