विश्व

ड्रैगन को झटका! चीन के निर्यात की वृद्धि अक्टूबर में घटी, जाने

Bhumika Sahu
7 Nov 2021 5:40 AM GMT
ड्रैगन को झटका! चीन के निर्यात की वृद्धि अक्टूबर में घटी, जाने
x
चीन के निर्यात में वृद्धि की रफ्तार अक्टूबर में मामूली घटी है। पिछले साल के समान महीने की तुलना में अक्टूबर में चीन का निर्यात 27.1 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान चीन का आयात 20.6 प्रतिशत बढ़ा। सीमा शुल्क प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चीन के निर्यात में वृद्धि की रफ्तार अक्टूबर में मामूली घटी है। पिछले साल के समान महीने की तुलना में अक्टूबर में चीन का निर्यात 27.1 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान चीन का आयात 20.6 प्रतिशत बढ़ा। सीमा शुल्क प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।

समीक्षाधीन अवधि में चीन का व्यापार अधिशेष 84.5 अरब डॉलर रहा, जो सितंबर में 66.8 अरब डॉलर था। चीन के निर्यात और आयात का आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में ऊंचा रहा है। उस समय दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं कोविड-19 महामारी से प्रभावित थीं। हालांकि, कुल मिलाकर चीन की आर्थिक वृद्धि दर में थोड़ी सुस्ती है।
चीन की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों से प्रभावित हुई है। इससे देश में यात्रा और उपभोक्ता मांग में कमी आई है। इसके साथ ही बिजली की कमी से कारखाना उत्पादन प्रभावित हुआ है। चीन का निर्यात पिछले महीने 300.2 अरब डॉलर रहा। वहीं इस दौरान आयात 215.7 अरब डॉलर रहा। सितंबर में चीन का निर्यात 28.1 प्रतिशत बढ़ा था।


Next Story