
x
Chin चीन: शीत्सांग के अध्यक्ष कारमात्सेतेन ने 31 जनवरी को 12वीं जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन पर सरकारी कार्य रिपोर्ट पेश करते समय बताया कि वर्ष 2026 में शीत्सांग के आर्थिक व सामाजिक विकास के मुख्य अनुमानित लक्ष्यों में जीडीपी की वृद्धि दर 7 प्रतिशत से अधिक होगी, निश्चित संपत्ति निवेश की वृद्धि 15 प्रतिशत होगी, सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की कुल रकम में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, शहरी व ग्रामीण नागरिकों की प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल आय अलग-अलग तौर पर 7 प्रतिशत और 8 प्रतिशत के आसपास होगी।
इससे पहले शीत्सांग सरकार ने घोषणा की थी कि वर्ष 2025 में प्रदेश का सकल घरेलू उत्पादन मूल्य 3 खरब 3 अरब 18 करोड़ 90 लाख युआन दर्ज हुआ, जो गतवर्ष से 7 प्रतिशत बढ़कर पहली बार 3 खरब युआन पार कर गया। कारमात्सेतेन ने कहा कि पिछले पांच साल शीत्सांग के विकास के सबसे अच्छे पांच साल हैं। जीडीपी की औसत वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत है। कारमात्सेतेन ने कहा कि वर्ष 2026 में शीत्सांग छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे के गोलमुड-ल्हासा सेक्टर के विद्युतीकरण को बढ़ाएगा और बोमी-रानवु रेलवे के निर्माण में तेजी लाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष शीत्सांग स्थान विशेष कृषि और पशुपालन का स्थिर विकास करेगा और सिलसिलेवार विशिष्ट कृषि उत्पादों के अड्डे निर्मित करेगा।
Tagsशीत्सांग 2026आर्थिक विकासजीडीपी वृद्धि 7%निश्चित संपत्ति निवेश 15%सामाजिक उपभोक्ता वस्तुएं 7%शहरी-ग्रामीण आयछिंगहाई-शीत्सांग रेलवेगोलमुड-ल्हासा विद्युतीकरणबोमी-रानवु रेलवेविशेष कृषि विकासपशुपालनस्थानीय रोजगारसतत विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





