
x
Shitsang शीत्सांग: 24 जनवरी को आयोजित 2026 शीत्सांग के संस्कृति और पर्यटन कार्य सम्मेलन से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में शीत्सांग का सांस्कृतिक और पर्यटन बाजार तेजी से बढ़ता रहा और इसने देश-विदेश से आए 7 करोड़ 7 लाख 33 हजार 700 पर्यटकों को आकर्षित किया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 10.71 प्रतिशत अधिक था।
आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में शीत्सांग के सांस्कृतिक और पर्यटन उत्पाद और अधिक समृद्ध हुए, सांस्कृतिक उद्योग का उत्पादन मूल्य बढ़कर 15.013 अरब युआन तक हो गया, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 35.29% की वृद्धि हुई, और कुल पर्यटन व्यय 81.681 अरब युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2024 से 9.51 प्रतिशत अधिक था।
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन विभाग के उपाध्यक्ष श्याओ छ्वानच्यांग ने परिचय देते हुए कहा कि "तिब्बत में शीतकालीन पर्यटन" और "स्थानीय पर्यटन" जैसी जन-हितैषी नीतियों के कार्यान्वयन और तिब्बती क्वोच्वांग नृत्य तथा याक-खाल नाव प्रतियोगिता जैसी लोकप्रिय लोक गतिविधियों के आयोजन से स्थानीय संसाधनों, व्यावसायिक स्वरूपों और परिदृश्यों के समन्वित विकास को बढ़ावा मिला है।
यह भी बताया गया है कि चौथी राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर जनगणना के दौरान शीत्सांग में 3,346 नए सांस्कृतिक धरोहर स्थल खोजे गए, जिससे नए स्थलों की संख्या के मामले में यह देश में शीर्ष स्थानों में से एक बन गया। वर्ष 2023 में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की पर्यटन संसाधन जनगणना शुरू होने के बाद से, 31,000 से अधिक नए पर्यटन संसाधनों की पहचान की गई है, जिनमें से लगभग 13,500 उच्च स्तरीय पर्यटन संसाधन हैं।
साथ ही, शीत्सांग में "संरक्षण करते हुए विकास करना, और विकास करते हुए संरक्षण करना" का मॉडल लागू किया गया, जिससे पर्यटन संसाधनों को धीरे-धीरे सांस्कृतिक और पर्यटन उत्पादों में परिवर्तित किया गया, और सांस्कृतिक व पर्यटन उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में गति मिल गई।
Tagsशीत्सांग पर्यटनसांस्कृतिक उद्योगपर्यटक आगमनतिब्बती क्वोच्वांग नृत्ययाक-खाल नाव प्रतियोगितासांस्कृतिक धरोहरपर्यटन संसाधनसंरक्षण और विकास मॉडलशीत्सांग स्वायत्त प्रदेशपर्यटन व्ययजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





