विश्व
हॉर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों का ट्रैफिक युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंचा: रिपोर्ट
jantaserishta.com
26 Jun 2026 2:07 PM IST

x
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का ट्रैफिक दोबारा से सामान्य स्तर पर लौट रहा है और यह युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो कि 78 जहाजों के बराबर है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
एसएंडपी ग्लोबल ने रिपोर्ट में कहा, "ओमान और इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) द्वारा ओमान के तट के पास से गुजरने के लिए एक नया सुरक्षित कॉरिडोर घोषित किए जाने के बाद, हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में सुधार हुआ है।"
दिन भर में हुए कुल आवागमन का 40 प्रतिशत से ज्यादा यानी 33 जहाज इसी रास्ते से गुजरे, इनमें से 25 जहाज बाहर की ओर जा रहे थे और आठ जहाजों को गुजरते समय 'डार्क' (बिना पहचान जाहिर किए) स्थिति में चलते हुए पाया गया। वहीं, दूसरे जहाज ईरान की समुद्री सीमा के अधिक करीब से गुजरे।
रिपोर्ट में कहा गया, "लड़ाई शुरू होने के बाद से ही खाड़ी से बाहर जाने वाले अधिकतर जहाज अंदर ही फंसे हुए थे, लेकिन इनमें से कुछ जहाज ऐसे भी हैं जो हाल ही में अंदर आए थे और अब बाहर निकल रहे हैं जो हालात के सामान्य होने और नेविगेशन की आजादी के पैटर्न के धीरे-धीरे फिर से बहाल होने के शुरुआती संकेत हैं।"
कुल मिलाकर जहाजों की आवाजाही में 22 तेल और केमिकल टैंकर, 21 बल्क कैरियर, 12 कार्गो जहाज, सात कंटेनर जहाज, चार एलपीजी टैंकर और दो एलएनजी टैंकर शामिल थे। कुल ट्रैफिक, आने वाले जहाजों की संख्या ट्रैफिक का 37 प्रतिशत थी, और इनमें से 41 प्रतिशत जहाज ईरान से जुड़े थे।
इसके अलावा, 24 जून को दस क्रूड टैंकरों ने आवाजाही की, इनमें पांच वीएलसीसी और तीन स्वेजमैक्स जहाज बाहर की ओर जा रहे थे, जबकि दो वीएलसीसी खाड़ी में अंदर की ओर आ रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, 12 प्रोडक्ट टैंकर हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरे, जिनमें से आधे अंदर आने वाले और आधे बाहर जाने वाले थे। केवल एक बिटुमेन टैंकर -- विराज -- ईरान से जुड़ा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





