विश्व

Shinzo Abe: हमलावर ने पीछे से किया हमला, गिर पड़े शिंजो आबे

jantaserishta.com
8 July 2022 9:23 AM IST
Shinzo Abe: हमलावर ने पीछे से किया हमला, गिर पड़े शिंजो आबे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

Shinzo Abe Shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है. उनको गोली मारी गई है. गोली शिंजो आबे के सीने के पास लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था. जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था. फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ. तब वह भाषण दे रहे थे. अचानक से आबे नीचे गिर गये. उनको शरीर से खून भी निकल रहा था. शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया. लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी.
बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं. इसके लिए शिंजे आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, कुल दो गोलियां चली थीं. जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह 41 साल का है.
हमले के बाद के कुछ वीडियोज भी अब सामने आने लगे हैं. इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है.
शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था. वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं.
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं. कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं. पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story