विश्व

शेन वॉर्न का निधन, जाने से पहले ही 'मौत' का शोक मना रहे थे वॉर्न, ये किया था आखिरी ट्वीट

jantaserishta.com
4 March 2022 10:26 PM IST
शेन वॉर्न का निधन, जाने से पहले ही मौत का शोक मना रहे थे वॉर्न, ये किया था आखिरी ट्वीट
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने दुनिया के अलविदा कह दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. शेन वॉर्न की गेंद को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं था. अभी हम आपको बताने जा रहे हैं, शेन वॉर्न के लास्ट ट्वीट के बारे में.

आज सुबह ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रॉड मार्श का निधन हो गया था. तब शेन वॉर्न ने अपने आखिरी लिखा था कि रॉड मार्श के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वह हमारे महान खेल के लीजेंड थे और कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा थे. रॉड ने क्रिकेट की बहुत परवाह की और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को. रोस और परिवार को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार भेजना. रेस्ट इन पीस साथी. इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई थी.
शेन वार्न की ही गेंदबाजी का करिश्मा था कि ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर 12 साल बाद अपने नाम के आगे दोबारा वर्ल्ड विजेता लिखवाने का कारनामा किया था. वार्न ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के 4 विकेट महज 33 रन पर लेकर उसे 132 रन पर ही लुढ़का दिया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 133 रन बनाकर खिताब जीत लिया था. वार्न को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द फाइनल चुना गया था.
शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 3154 रन भी बनाए, जो बिना शतक के किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 12 फिफ्टी बनाई, लेकिन उनका उच्चतम स्कोर 99 रन पर ही रह गया, जो उन्होंने 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट में बनाया था. इसके अलावा भी वार्न एक बार और शतक के करीब पहुंचकर चूक गए थे. वनडे में भी उन्होंने 1018 रन बनाए. वे दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिनके नाम पर टेस्ट और वनडे, दोनों में बल्ले से 1000+ रन और गेंद से 200+ विकेट दर्ज हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story