विश्व

मैच के दौरान सेक्स! स्टेडियम में शर्मनाक हरकत, कपल जाएगा जेल

jantaserishta.com
24 Aug 2022 11:49 AM IST
मैच के दौरान सेक्स! स्टेडियम में शर्मनाक हरकत, कपल जाएगा जेल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बेसबॉल मैच के दौरान एक कपल ने स्टेडियम में इतनी शर्मनाक हरकत कर दी कि उनपर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. मामला अमेरिका का है. कपल पर स्टेडियम के स्टैंड में सेक्स एक्ट करने का आरोप है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह मामला 21 अगस्त का है. ओकलैंड एथलेटिक्स और सिएटल मेरिनर्स के बीच बेसबॉल का मुकाबला चल रहा है. यह मैच कैलिफोर्निया के रिंगसेंट्रल कोलिजीयम स्टेडियम में चल रहा था. स्टेडियम आधा खाली था. स्टैंड के एक कोने पर कपल बैठा था.
सोशल मीडिया पर 5 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें खाली सीटों के बीच एक कपल बैठा दिखा. ऑडियंस के चीयर्स के बीच कपल सेक्स एक्ट करते दिखता है. ऐसा लगता है कि सामने वाले स्टैंड से किसी ने कपल का वीडियो बनाया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया.
ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट पर लोग कपल का मजाक उड़ाते और उनकी आलोचना करते दिखते हैं. एक यूजर ने लिखा- उनके पैरेंट्स को उन पर गर्व होगा. दूसरे यूजर ने लिखा- फिल्ड से ज्यादा एक्शन तो स्टैंड्स में हो रहा है.
अब इस मामले को लेकर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. ओकलैंड पुलिस डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. प्रवक्ता ने कहा- मैच खत्म होने के बाद तक ओकलैंड पुलिस डिपार्टमेंट को इस बारे में जानकारी नहीं थी. अब हमलोगों ने जांच शुरू कर दी है. उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है.
TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कपल दोषी साबित हो जाते हैं तो उन्हें करीब 6 महीने की जेल हो सकती है या करीब 80 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है. कपल को यह दोनों सजा भी मिल सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story