विश्व

कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष शेक्सपियर का निधन

Subhi
26 May 2021 1:45 AM GMT
कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष शेक्सपियर का निधन
x
विश्व में सबसे पहले कोरोना टीका लगवाने वाले पुरुष बने 81 वर्षीय बुजुर्ग विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया।

विश्व में सबसे पहले कोरोना टीका लगवाने वाले पुरुष बने 81 वर्षीय बुजुर्ग विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया। ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को बताया कि शेक्सपियर की मौत एक अन्य बीमारी से हुई है।

बिल के नाम से मशहूर शेक्सपियर की दोस्त और कोवेंट्री की पार्षद जेन इनस ने कहा कि उनका निधन बृहस्पतिवार 20 मई को हो गया था। लेकिन जेन ने साथ ही कहा कि बिल को सबसे अच्छी श्रृद्धांजलि टीका लगवाना है।
शेक्सपियर पिछले साल 8 दिसंबर को तब पूरे विश्व में छा गए थे, जब वह वारविकशायर-कोवेंट्री के यूनिवर्सिटी अस्पताल में फाइजर-बायोएनटेक का कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति और पहले पुरुष बने थे। उनसे कुछ ही मिनट पहले उसी अस्पताल में 91 साल की मार्र्गेट कीनन को टीका लगा था।
कोवेंट्रीलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, लग्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस के कर्मचारी रहे शेक्सपियर ने इसी यूनिवर्सिटी अस्पताल में बीमारी से कई दिन जूझने के बाद अपनी आखिरी सांस ली।


Next Story