विश्व

शाहरुख खान की मशहूर फिल्म स्वदेस का गाना अमेरिकी जवानों ने गाया...देखे VIDEO

Neha Dani
29 March 2021 2:57 AM GMT
शाहरुख खान की मशहूर फिल्म स्वदेस का गाना अमेरिकी जवानों ने गाया...देखे VIDEO
x
इस वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

अमेरिकी नौसेना के सदस्यों ने अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत बॉलीवुड की मशहूर फिल्म स्वदेस का गाना - 'ये जो देश है तेरा, स्वदेस है मेरा, तुझे है पुकारा...' बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गाया। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने इसका वीडियो सोशल मीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

अमेरिकी नौसेना ने 27 मार्च की रात डिनर के दौरान यह गाना गया। इस डिनर में अमेरिका के चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस (सीएनओ) माइकल एम गिल्डे और भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद थे। संधू ने फिल्म स्वदेस से ये जो देश है तेरा... गाते हुए अधिकारियों का एक एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने लिखा: "यह एक दोस्ती का बंधन है, जिसे कभी नहीं तोड़ा जा सकता।"



यह गाना 2004 में रिलीज हुई फिल्म स्वदेस के लिए एआर रहमान ने गाया था। इस वीडियो में यूएस नेवी बैंड के गायकों और इंस्ट्रयूमेंट बजाने वाली एक टीम को उनकी वर्दी में कपड़े पहने गाना गाते देखा जा सकता है। 1.5 मिनट के इस वीडियो को ट्विटर पर दो लाख 10 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।


Next Story