विश्व
Shahbaz Sharif: शहबाज शरीफ चुने गए पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, इमरान खान को झटका
jantaserishta.com
3 March 2024 2:42 PM IST

x
फाइल फोटो
इस्लामाबाद: शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नेशनल असेंबली में वोटिंग हुई। नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने वोटों का रिकॉर्ड पेश किया। अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि शहबाज शरीफ 201 वोट पाकर दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं। पंजाब के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शहबाज शरीफ साल 2022 में पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री के तौर पर उनका पहला कार्यकाल सिर्फ 16 महीने तक ही सीमित रहा।
अगस्त 2023 में अपनी सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर शाहबाज शरीफ ने दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान को डिफॉल्ट से बचाया। उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में उन्हें अर्थव्यवस्था मिली। उन्होंने 17 महीनों में जितना संभव हो सके उतना प्रयार किया है। अब एक बार फिर 9 फरवरी 2024 को चुनाव के नतीजों और नई नेशनल असेंबली के गठन के बाद उन्हें दूसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है।
Tagsशहबाज शरीफशहबाज शरीफ पाकिस्तान पीएमपाकिस्तान पीएमShahbaz SharifShahbaz Sharif Pakistan PMPakistan PM
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





