इमरान की पार्टी से शाह महमूद कुरैशी होंगे PM पद के लिए उम्मीदवार

नई दिल्ली: पाकिस्तान में सोमवार को नए प्रधानमंत्री चुना जाना है. विपक्ष की ओर से शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे जबकि इमरान खान की पार्टी PTI से शाह महमूद कुरैशी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. शाहबाज शरीफ पीएमएलएन के नेता हैं जबकि शाह महमूद कुरैशी इमरान सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं. विपक्ष ने शाहबाज शरीफ को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है. शाहबाज की तरफ से 11 पर्चे दाखिल किया गया है. वे आज शाम चार बजे नामांकन दाखिल करेंगे. शाह महमूद कुरैशी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. सोमवार दोपहर 2 बजे सदन में पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





