विश्व

Seychelles ने पीएम मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा

Saba Naaz
28 Jun 2026 3:12 PM IST
Seychelles ने पीएम मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा
x

World: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। सेशेल्स सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में उनके योगदान और वैश्विक नेतृत्व के लिए दिया गया है। यह किसी भी देश द्वारा उन्हें मिला 34वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इस सम्मान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे इसे उन देशों को समर्पित करते हैं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को वैश्विक सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

यह पुरस्कार पीएम मोदी की ‘ग्रीन ग्रोथ’ और पर्यावरण अनुकूल नीतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से वे जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयासों में सक्रिय रहे हैं। vइससे पहले मई 2026 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था, जो खाद्य सुरक्षा, कृषि सुधार और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था। वहीं 2018 में संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

इसके अलावा उसी वर्ष उन्हें ‘सियोल शांति पुरस्कार’ भी मिला था, जो वैश्विक सहयोग, समावेशी विकास और टिकाऊ आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था। सेशेल्स का यह सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी के वैश्विक कद को और मजबूत करता है। यह दर्शाता है कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में भारत की भूमिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहा जा रहा है।

इस उपलब्धि के साथ पीएम मोदी के अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की सूची और लंबी हो गई है, जो उनके वैश्विक नेतृत्व और नीतियों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है।

Next Story