विश्व
यौन उत्पीड़न मामला: रॉयट गेम्स के सीईओ की पूर्व सहायक ने किया कंपनी पर मुकदमा दायर
Deepa Sahu
10 Feb 2021 10:26 PM IST

x
वीडियो गेम बनाने वाली अमेरिकी कंपनी रॉयट गेम्स
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: वीडियो गेम बनाने वाली अमेरिकी कंपनी रॉयट गेम्स की एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर मुकदमा दायर किया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसे इस वजह से कंपनी से निकाल दिया गया था क्योंकि उसने कंपनी के सीईओ निकोलो लॉरेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। यह आरोप लॉरेंट की पूर्व कार्यकारी सहायक शैरोन ओ'डॉनेल ने लगाया है।
शैरोन ने इसे लेकर पिछले महीने लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि लॉरेंट ने साफ तौर पर यह शर्त रखी थी कि उसे नौकरी के फायदे तभी मिलेंगे जब वह शारीरिक संबंध बनाएगी। उधर, रॉयट गेम्स ने एक बयान में कहा है कि एक बाहरी फर्म शैरोन को आरोपों की जांच कर रही है और लॉरेंट ने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।
कंपनी के बयान के अनुसार शैरोन ओ'डॉनेल को उनके अन्य साथियों और बाहरी भागीदारों की ओर से दर्जनों शिकायतें मिलने की वजह से विकाला गया था। कंपनी ने शैरोन की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का खारिज किया है। उल्लेखनीय है कि रॉयट गेम्स को कथित भेदभाव और महिला कर्मियों के शोषण के आरोपों को लेकर पहले भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
Next Story





