विश्व

सेक्स वर्कर गिरफ्तार, कर दिया ये कांड

jantaserishta.com
4 Oct 2021 3:07 PM IST
सेक्स वर्कर गिरफ्तार, कर दिया ये कांड
x

नई दिल्ली: ब्रिटेन में एक महिला ने बुजुर्ग शख्स से 25 करोड़ रुपये ठग लिए. महिला ने खुद को एक कंपनी की CEO बताया था. लेकिन जांच में जो खुलासा हुआ, उससे शख्स के होश उड़ गए. महिला अमीरों को अपना शिकार बनाती थी और फिर उनसे ठगी करती थी. ऑनलाइन ठगी कर उसने खूब पैसा कमाया.

'द सन यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय सेक्स वर्कर लुईस कैपलन (Louise Caplan) ने 68 वर्षीय एक शख्स से ऑनलाइन दोस्ती की. कैपलन अक्सर लोगों के साथ होटल जाती रहती थी. लेकिन शख्स को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कैपलन कैसे लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करती है.
एक दिन लुईस कैपलन बुजुर्ग शख्स से मिलने के लिए होटल में गई. यहां उसने शख्स को अपने जाल में फंसा लिया. दो से तीन मुलाकात में ही उस व्यक्ति ने कैपलन को करीब 10 करोड़ रुपये और गिफ्ट दे दिए. लेकिन इतने से महिला का लालच खत्म नहीं हुआ.
महिला ने शख्स से दुबई और डबलिन में बिजनेस के लिए करीब 25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. हालांकि, दोनों ही जगहों पर महिला का कोई बिजनेस नहीं था. लेकिन इस बीच शख्स को धोखाधड़ी का शक हुआ तो उसने पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला पेशेवर धोखेबाज है. केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां कैपलन दोषी ठहराई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, उसे 7 साल की जेल हो सकती है.
बताया गया कि लुईस कैपलन ने सोशल मीडिया पर कई प्रोफाइल बनाई हुई हैं, जिनमें उसने अपनी खूबसूरत तस्वीरें लगा रखी हैं. किसी में वह खुद को फैशन डिजाइनर, तो किसी में कंपनी की सीईओ होने का दावा करती थी. हालांकि, अब उसकी सारी चलाकी पकड़ में आ गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story