विश्व

भीषण गर्मी का प्रकोप, 25 से 31 मई तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

jantaserishta.com
21 May 2024 8:48 AM IST
भीषण गर्मी का प्रकोप, 25 से 31 मई तक सभी स्कूल रहेंगे बंद
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस वजह से सभी सरकारी और निजी स्कूल 25 से 31 मई तक बंद रहेंगे। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा, "छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सावधानियों के साथ स्कूलों को निर्धारित समय पर परीक्षाएं आयोजित करने की इजाजत दी जाएगी।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) ने पिछले हफ्ते कहा था, "ऊपरी वायुमंडल में उच्च दबाव की मौजूदगी के कारण 21 मई से देश के ज्यादातर हिस्सों, खासकर पंजाब और दक्षिणी सिंध प्रांत में लू चलने की उम्मीद है।"
इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा था कि 23-27 मई को भीषण गर्मी हो सकती है। विभाग ने लोगों को बेवजह तेज धूप में घरों से बाहर नहीं निकलने और पानी अधिक पीने की अपील की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story