विश्व
गंभीर कोविड-19 रोगियों में संक्रमण के बाद के लक्षणों का अधिक खतरा: ईसीडीसी
jantaserishta.com
1 Nov 2022 9:29 AM IST

x
स्टॉकहोम (आईएएनएस)| जो लोग कोविड-19 से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, उनमें संक्रमण के बाद के लक्षणों का अधिक खतरा हो सकता है। यह बयान यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) की तरफ से सामने आया है। अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, ईसीडीसी ने सोमवार को कहा कि, "कोविड -19 के बाद के लक्षण अस्पताल में दूसरे रोगियों के संपर्क में आने से अधिक सामने आ रहा है।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "एसएआरएस-सीओवी-2 संक्रमण के कम से कम 12 सप्ताह बाद शारीरिक और मनोवैज्ञानिक लक्षणों की एक सूचना दी गई है।"
पांच पोस्ट कोविड -19 लक्षण, जिसमें थकान, सांस की तकलीफ, अवसाद, सिरदर्द और चक्कर आना शामिल है।
रिपोर्ट यूरोपीय संघ/यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए), यूके, यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में किए गए अध्ययनों पर आधारित है।
यह रिपोर्ट नीति निर्माताओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड -19 स्थिति के बोझ का आकलन करने में सहायता कर सकता है और कोविड -19 महामारी के बाद के तीव्र चरण के दौरान पुनर्वास सेवाओं की योजना का समर्थन कर सकता है।
हालांकि, ईसीडीसी ने इस बात पर भी जोर दिया कि, लक्षणों की व्यापकता के बारे में अनुमानों की सावधानी से व्याख्या की जानी चाहिए, क्योंकि अधिकांश अध्ययनों में गैर-संक्रमित लोगों के समूहों के साथ तुलना का अभाव था।
ईसीडीसी ने कहा, "इससे विशेष रूप से पूर्व एसएआरएस-सीओवी -2 संक्रमण के कारण लक्षणों का अधिक आकलन हो सकता है।"
एजेंसी ने जोर देकर कहा कि कोविड -19 के भविष्य के जोखिमों के संदर्भ में अभी भी कई अज्ञात कारक हैं। इसलिए ईसीडीसी अतिरिक्त बड़े पैमाने पर अध्ययन की सिफारिश करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





