विश्व

धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, 6 की मौत

jantaserishta.com
2 May 2023 11:40 AM IST
धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, 6 की मौत
x

DEMO PIC 

कई दुर्घटनाओं की सूचना मिली।
शिकागो (आईएएनएस)| अमेरिका के इलिनॉय प्रांत में एक धूल भरी आंधी चलने से हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से कहा कि राज्य पुलिस के जवानों को राज्य की राजधानी स्प्रिंगफील्ड के दक्षिण में मॉन्टगोमरी काउंटी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे आई-55 पर दोनों तरफ कई दुर्घटनाओं की सूचना मिली।
दुर्घटनाओं में लगभग 20 वाणिज्यिक मोटर वाहन और 40 से 60 यात्री कारें शामिल थीं, जिनमें दो ट्रैक्टर-ट्रेलरों में आग लग गई थी। पुलिस ने कहा कि हाईवे किनारे के खेतों से अत्यधिक धूल उड़ने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके कारण दुर्घटनाएं हुईं।
आई-55 हाईवे अभी दोनों तरफ से बंद है और अधिकारी मामले जी जांच तथा सड़क पर से वाहनों को हटाने में जुटे हैं। इलिनॉय प्रांतीय पुलिस के मेजर रेयान स्टारिक ने कहा कि घायलों की उम्र दो से 80 साल के बीच है। एक प्रवक्ता ने सोमवार शाम सीएनएन को बताया कि 30 मरीजों को हॉस्पिटल सिस्टर्स हेल्थ सिस्टम अस्पतालों में ले जाया गया है।
अन्य चार लोगों को स्प्रिंगफील्ड मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया। मॉन्टगोमरी काउंटी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के निदेशक केविन शॉट ने कहा कि प्रतिक्रिया दल के पहले पहुंचने वाले सदस्यों को मोटी धूल के कारण मुश्किल हुई। उन्होंने कहा कि सभी की आंखें इससे भरी हुई हैं।
उन्होंने कहा, यह एक कठिन दृश्य है, कुछ ऐसा है जिसके लिए प्रशिक्षित करना बहुत कठिन है, कुछ ऐसा जिसका हमें स्थानीय स्तर पर अनुभव नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story