विश्व

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, कई लड़ाकों की मौत

Admindelhi1
25 Sept 2026 1:01 PM IST
पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, कई लड़ाकों की मौत
x
सीमा पर हुई गोलीबारी में कई तालिबान लड़ाके मारे गए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगान सीमा के पास गुलिस्तान सेक्टर में अफगान तालिबान लड़ाकों के हमले की कोशिश को विफल कर दिया। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसकी जवाबी कार्रवाई में कई तालिबान लड़ाके मारे गए। सीमा पर गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती इलाके में हुई आक्रामकता की कोशिश का तुरंत जवाब दिया और अफगान तालिबान लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान लड़ाकों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान के सुरक्षा बल सीमा पर पूरी तरह सतर्क और चौकस हैं।

सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि यह घटनाक्रम तब हुआ जब पाकिस्तान ने इस सप्ताह की शुरुआत में तालिबान शासन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों की कोशिश के जवाब में अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए। इससे पहले अफगानिस्तान से देश के हवाई क्षेत्र में घुसने के बाद पाकिस्तान ने आठ ड्रोन मार गिराए।

Next Story