विश्व

बेलारूस में कई दर्जन परमाणु हथियार मौजूद: राष्ट्रपति लुकाशेंको

jantaserishta.com
11 Dec 2024 2:07 PM IST
बेलारूस में कई दर्जन परमाणु हथियार मौजूद: राष्ट्रपति लुकाशेंको
x
मिन्स्क: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने देश में परमाणु हथियारों की मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कई दर्जन परमाणु हथियार पहले ही गणराज्य में लाए जा चुके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बेलारूसी नेता ने जोर देकर कहा कि हिरोशिमा और नागासाकी के अनुभव को देखते हुए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल बड़ी जिम्मेदारी का काम है। जापानी शहरों पर बमबारी के बाद किसी और ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल अभी नहीं किया।
लुकाशेंको ने यह भी कहा कि उनके देश में रूसी ओरेशनिक मिसाइल प्रणाली तैनात करने का मुद्दा पहले से ही विचाराधीन है। बेलारूसी पक्ष इस बारे में सोच रहा है कि ओरेशनिक को किन जगहों पर स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गणराज्य में लगभग 30 संभावित स्थान हैं। बेलारूसी नेता ने इस बात पर जोर दिया कि संभावित दुश्मन के क्षेत्र में लक्ष्य मिन्स्क तय करेगा न की मॉस्को।
लुकाशेंको ने कहा कि साथ ही, रूसी पक्ष बेलारूस में भविष्य में स्थापित होने वाले परिसरों के संचालन में मदद करेगा। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 6 दिसंबर को कहा कि उनका मानना ​​है कि 2025 की दूसरी छमाही में बेलारूस के क्षेत्र में ओरेशनिक मिसाइल प्रणाली को तैनात करना संभव है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story