विश्व
कनाडा में कोविड-19 एक्सबीबी वैरिएंट में 7 प्रतिशत की वृद्धि
jantaserishta.com
21 Jan 2023 9:24 AM IST

x
ओटावा (आईएएनएस)| कनाडा में जनवरी के मध्य तक कोविड-19 एक्सबीबी1.5 का अनुपात बढ़कर लगभग 7 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है। यह जानकारी कनाडा की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने दी। टैम ने शुक्रवार को एक भाषण में कहा कि कनाडा में एक्सबीबी वैरिएंट के बढ़ने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि एक्सबीबी 1.5 25 दिसंबर, 2022 से 2 जनवरी, 2023 के सप्ताह के दौरान कनाडा में 2.5 प्रतिशत पर सकुर्लेट हो रहा था।
उन्होंने कहा, सर्दियों के मौसम की तरह यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि आगे क्या होगा, इसलिए लोगों को बचाव के उपाय जारी रखने चाहिए। इससे कोविड का मुकाबला करने में मदद मिलेगी।
टीकाकरण पर कनाडा की राष्ट्रीय सलाहकार समिति ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक गंभीर बीमारी और मृत्यु के जोखिम को कम करने के लिए एक प्रभावी उपकरण है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





