विश्व

कोयला खदान में बड़ा हादसा, 7 की मौत

jantaserishta.com
15 March 2024 10:03 AM IST
कोयला खदान में बड़ा हादसा, 7 की मौत
x
ताइयुआन: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए हादसे में सात खनिकों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने काउंटी सरकार के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह 6:23 बजे खान से आखिरी शव निकाल लिया गया। हादसा झोंगयांग काउंटी में ताओयुआन शिनलोंग कोयला औद्योगिक निगम की खदान में हुआ।
रात 10:45 बजे खदान के गोदाम में कोयले का ढेर ढह गया। खदान के प्रमुख गाओ नाइचुन ने कहा, सोमवार को जब खनिक खराब कोयला फीडर की मरम्मत कर रहे थे, तो कोयले के ढेर के नीचे आकर सात खनिक दब गए। उन्होंने कहा कि मामलेे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story