विश्व
गाजा में विस्फोटक से टकराई बख्तरबंद गाड़ी, सात इजरायली सैनिकों की मौत
jantaserishta.com
25 Jun 2025 12:54 PM IST

x
तेल अवीव: इजरायल ने बुधवार को पुष्टि की है कि दक्षिणी गाजा में सैन्य अभियान के दौरान एक विस्फोटक उपकरण के उनकी बख्तरबंद गाड़ी से टकराने के बाद सात सैनिक मारे गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब एक ऑपरेटिव ने खान यूनुस में चलते हुए एक बख्तरबंद कॉम्बैट इंजीनियरिंग व्हीकल पर बम लगाया, जिसमें सैनिक सवार थे। विस्फोट से सीईवी में आग लग गई और इसे बुझाने के प्रयास असफल रहे।
आग की चपेट में आकर गाड़ी में मौजूद सभी सैनिक मारे गए। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' ने अनुसार सीईवी के जले हुए अवशेषों को गाजा से बाहर ले जाया गया है। इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बुधवार को शहीद हुए छह सैनिकों के नाम जारी किए और उनके परिवारों को सूचित किया।
इन छह सैनिक में लेफ्टिनेंट मतन शाई याशिनोवस्की (21), स्टाफ सार्जेंट रोनेल बेन-मोशे (20), स्टाफ सार्जेंट निव राडिया (20), सार्जेंट रोनेन शापिरो (19), सार्जेंट शाहर मनोआव (21) और सार्जेंट मायन बारुच पर्लस्टीन (20) हैं। अभी सातवें सैनिक की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है।
ये सैनिक आईडीएफ की 605वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन 'बराक' फॉर्मेशन (188) से थे। इजरायली बलों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को, इसी बटालियन का एक और सैनिक दक्षिणी गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
इस बीच रविवार को, आईडीएफ और इजरायल की शिन बेट डोमेस्टिक सिक्योरिटी एजेंसी ने बताया कि उन्होंने रात भर में गाजा पट्टी से तीन इजरायली बंधकों के शव बरामद किए। तीनों की मौत 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के दौरान हुई थी। बयान के अनुसार, उनके शवों को गाजा पट्टी ले जाया गया और तब से वहीं रखा गया है।
न्यूज एजेंसी 'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, तीन मृतकों में आईडीएफ सैनिक शे लेविंसन शामिल थे, जिनकी 19 वर्ष की आयु में हत्या कर दी गई। इनके अलावा एक 71 वर्षीय नागरिक ओफ्रा केदर और 21 वर्षीय योनातन समेरानो भी थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





